Hindi Jokes: Funny Jokes In Hindi, Hindi Chutkule, हिंदी

No comments

Jokes in Hindi, Funny Hindi Jokes, चुटकुले, हिंदी ... - 

बहू अपने ससुर से : बाबू जी इलाइची खत्म हो गयी है, आप आते हुए ले आएंगे ससुर : बेटा इलाइची तुम्हारी सास का नाम है और हमारे घर में बड़ों का नाम नहीं लिया जाता बहू : जी ठीक है मैं आगे से ध्यान रखूँगी…. अगली बार ….. बहू : पिता जी माँ जी खत्म हो गई है , बज़ार से लेते आना 😂😂😂😆😆

कोई बताएगा फिल्मों में इस्तेमाल होने वाले तकिए (pillow) कहाँ मिलते हैं ? जिससे लड़ते लड़ते hero heroine उसके परखच्चे उड़ा देते है ? एक हमारे घर का तकिया है , आज मम्मी ने फेंकर मारा तो मैं दो मिन्ट के लिए कोमा में चला गया था 😂😂

डॉक्टर – आपको क्या बिमारी है ? मरीज़ – पहले आप वादा करो की हंसोगे नहीं डॉक्टर – OK…Promise… मरीज़ ने अपनी टांगे दिखाईं जो गन्ने जितनी पतली थीं…. डॉक्टर को यह देख के हंसी आ गयी…😃😃 मरीज़ – आपने ना हंसने का वादा किया था डॉक्टर – अच्छा Sorry… अब तकलीफ बताओ मरीज़ – डॉक्टर साहब, यह सूज गयी है डॉक्टर – हाहाहाहा… भाग साले… तू आया ही हंसाने के लिए है… 😂😂😂😆😆😆

 खुबसूरत सेक्रेटरी गुस्से में गालियां देते हुए बॉस के केबिन से बाहर निकली.. 😤😤😤 साथियों ने पुछा, “अरे, क्या हो गया?” 🤔 सेक्रेटरी : कमीना पुछ रहा था कि शाम को फ्री हो साथी : फिर..? सेक्रेटरी : जब कहा कि, हां हूं तो Harami 😠 ने 60 पेज की टाइपिंग करने को दे दी। 😅😅😅😃😃

बैंक की cashier खिड़की पर खड़े आदमी को cashier ने कहा ” पैसे नहीं है ” ग्राहक : और दो मोदी माल्या को पैसा , सारे पैसे लेकर भाग गए विदेश में कैशियर ने खिड़की में से हाथ निकाला और उसकी गर्दन दबोच कर कहा ” साले बैंक में तो है तेरे खाते में नहीं है” भिखारी

 एक आदमी रस्ते से जा रहा था उसे एक आवाज़ सुनाई दी ” रुको ” और वो रुक गया तभी उसके पास से एक ट्रक तेज़ी से गुज़रा और उसकी जान बच गयी…. उसने उस आवाज़ का शुक्रिया अदा किया और चल पड़ा ……… कुछ दिनों बाद वो पहाड़ी रस्ते से गुज़र रहा था उसे फिर आवाज़ सुनाई दी ” रुको ” जैसे ही वो रुका आगे वाली पहाड़ी गिर गयी और उसकी फिर से जान बच गयी आदमी ने फिर से शुक्रिया अदा करते हुए पूछा आप कौन हो जो हर बार मेरी जान बचते हो ? और मेरी शादी के time कहाँ थे ? 🤔🤔🤔 जवाब आया ” आवाज़ मैंने उस वक़्त भी दी थी अब DJ बजवा ले या आवाज़ सुनले 😁😁😁😁😁😁

संजना तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस का इंटरव्यू देने पहुंची officer – अगर एक तरफ आपके पति हो और दूसरी तरफ आपका भाई हो तो आप क्या मारोगी ? संजना – पति officer – अरे मैडम आपको तीसरी बार बता रहा हूँ की आप ब्रेक मारोगी 😂😁

डाकू (लड़की से) – तेरा नाम क्या है लड़की ? लड़की – एंजल प्रिया डाकू– एंजल प्रिया तो मेरी एक फेसबुक फ्रेंड का भी नाम है, जा तुझे छोड़ दिया । डाकू (लड़के से) – तेरा नाम क्या है लड़के ? लड़का – नाम तो मेरा कल्लू है, पर प्यार से लोग मुझे भी फेसबुक पर एंजल प्रिया ही कहते है। डाकू बेहोश

 अध्यापक : नेता जी आपका बेटा फेल हो गया है और आप लडडू खिला रहे हो? नेता जी : क्योंकि 70 लड़कों की क्लास में 60 फेल हैं, बहुमत तो मेरे बेटे के साथ है।

 बाप अपने कुँवारे बेटे से : बेटा बाहर गली में देखो ढो़ल किसके घर बज रहे हैं कुंवारा बेटा : जिसके माँ बाप समझदार हैं। उनके बज रहे हैं। 150 किमी प्रति घंटा की स्पीड से उड़ती हुई चप्पल उसके कान पर जा कर लगी।

दोस्तों आप सबको कौन सा जोक सबसे ज्यादा पसंद आया? यह आप हमें कमेंट करके अवश्य बताएं 

No comments :

Post a Comment